Tuesday, January 11, 2011

सच होती पीपली लाइव की कहानी ......!!

मेरे देश की धरती सोना उगले,उगले हीरे मोती मेरे देश की धरती !! 
लगता है शायद अब देश की धरती सोना और हीरे-मोती नहीं उगल रही है और यही बात देश के हर किसान की चिंता का विषय बनी हुई है,इसी चिंता के कारण आज अन्नदाता आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे है ! आत्महत्या के पीछे या तो किसान पर क़र्ज़ का बोझ है या फिर फसल के ख़राब होने कारण है !
कृषी प्रधान कहे जाने वाले भारत देश में यह स्थिति हो रही है,मध्यप्रदेश में पिछले 15 दिनों में आज यह तीसरी घटना घटी है जब किसान ने आत्महत्या का प्रयास किया है मध्यप्रदेश के एक पखवाड़े में अभी तक सात किसानो ने आत्महत्या की है और दो की हालत गंभीर बनी हुई है इन सभी मौतों के पीछे एक ही कारण है क़र्ज़ का बोझ और फसल का न के बराबर उत्पादन होना!
आज अन्नदाता  इन सभी कारणों की वजह से अपनी जिंदगी के साथ समझौता करने पर मजबूर हो रहा है !! 
  

1 comment:

  1. is vishay par thoda aur likho aur content par dhyan do gud

    ReplyDelete