Friday, January 21, 2011

युवा खिलाडियों से सजी धोनी सेना......

१९ फरवरी २०११ से एशिया में शुरू हो रहे विश्व कप के दसवे महासंग्राम के लिए धोनी बिग्रेड कि घोषणा कर दी गई है,चयनकर्ताओं ने घोषित कि गई टीम पर भरोसा जताते हुए कहा है कि यह टीम सर्वश्रेष्ट संभावित टीम है यह हमारे लिए विश्वकप जीत सकती है ! विश्वकप के लिए घोषित कि गई संभावित टीम में १५ खिलाडियों के नामो को शामिल किया गया है इस टीम में वे ९ खिलाड़ी भी शामिल है जो पहले भी विश्वकप में अपना जलवा बिखेर चुके है लेकिन आश्चर्य कि बात यह कि इन संभावितो में करेला एक्सप्रेस एस श्रीसंत व युवा बल्लेबाज़ रोहित शर्मा को जगह नहीं दी गई है और बाएं हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा पर भी चयन कर्ताओं ने भरोसा नहीं जताया है वही पियूष चावला और तमिलनाडू के स्पिनर आर आश्विन को टीम में जगह दी गई है ,विश्वकप के लिए भारतीय टीम में तीन स्पिनर,एक आलराउंडर युसूफ पठान समेत सात बल्लेबाज़,तथा एक विकेटकीपर धोनी को शामिल कर टीम को संतुलित बनाया गया है
अब यह टीम संतुलित है या नहीं ये तो आने वाला समय ही बताएगा लेकिन रोहित शर्मा और एस श्रीसंत का चयन किस आधार पर नहीं किया गया जबकि इन दोनों खिलाडियों ने अपने प्रदर्शन से अपने आप को साबित किया है यह बात चयन करता ही अच्छी तरह से जानते है !
यह विश्वकप भारत के लिए सबसे महतवपूर्ण रहेगा क्योकि यह विश्वकप टीम के सबसे अनुभवी खिलाडी सचिन तेंदुलकर के लिए अंतिम विश्वकप होगा और टीम के सभी खिलाडियों कि कोशिश रहेगी कि यह विश्वकप जीते और सचिन को एक खुबसूरत विदाई दे !
एशिया में हो रहे इस विश्वकप कि मेजवानी भारत के साथ साथ बंगलादेश और श्रीलंका को भी दी गयी! इस विश्वकप के सेमीफायनल और फायनल को मिलकर ६०-७० प्रतिशत मैच भारत में ही खेले जायेंगे उम्मीद है भारतीय पिचों से परिचीत भारतीय खिलाड़ी इसका फायेदा उठाएंगे तथा विश्वकप भारत के नाम करेंगे!!.......
हम सभी कि शुभकामनाएं भारतीय टीम के साथ है ....... 

भारत को वो जलवा अब फिर वापस दिखाना है ,
सभी टीमो को धुल चटाकर विश्व कप भारत ही लाना है........ 

1 comment: