Monday, January 10, 2011

नसीब अपना अपना ..........!!


नसीब में जिसके जो लिखा था वो तेरी महफ़िल में काम आया !!   
किसी के हिस्से में प्यास आई किसी के हिस्से में जाम आया !!  
                                                                                                                                                       आई पी एल-४ की नीलामी में खिलाडियों के नसीब का बोलबाला रहा,किसी को करोड़ों में खरीदा गया तो किसी को लाखो में संतुष्ठी करनी पड़ी!!   


आज आई पी एल-4 के लिए खिलाडियों की नीलामी का दूसरा चरण भी समाप्त हुआ, दूसरे चरण में भी विदेशी खिलाडियों की अपेक्षा भारतीय खिलाडियों का दबदबा रहा! नीलामी की इस मंडी के पहले चरण में गंभीर सबसे ज्यादा महंगे खिलाडी रहे,तो वही बंगाल टाइगर (सौरवगांगुली) को खरीददार तक नसीब नहीं हुआ, कोई लाखो में बिका तो कोई करोंडो में,कई खिलाडियों को अपनीपुरानी ही टीम नसीब हुई,तो कोई इस बार दूसरी टीम के साथ रंग दिखायेगा,कई खिलाडियों को तो पिछले बार से भी ज्यादा कीमत पर ख़रीदा  गया....!
कोलकाता नाइट रायडर्स के मालिक शाहरुख खान ने इस बार के आई पी एल का सबसे महंगा खिलाडी खरीदा है तो वही प्रीटी जिंटा एडम गिलक्रिस्ट को अपनी टीम में शामिल करके खुश है,लेकिन इस बार पंजाब किंग्स 11 की कमान संभाल चुके युवराज सिंह इस बार आई पी एल के साथ जुडी नयी टीम पुणेवरिएर्स के साथ खेलेंगे तो चेन्नई सुपर किंग्स के मुरली धरन कोच्ची की टीम में नजर आयेंगे अब देखना ये है की आई पी एल के महासंग्राम में किसका बल्ला बोलेगा !!        
क्रिकेट के इस फटाफट महा संग्राम का शुभारंभ 8 अप्रैल से होगा,जिसमे इस बार 10 टीमों की हिस्सेदरी होगी सभी टीमें एक नए उत्साह क साथ मैदान में उतरेंगी उन टीमों में कई चेहरे पुराने होने तो कई नए,अब देखना यह है की इस बार किया गया बदलाब कितना सार्थक होगा कौन सी टीम इस बार अपने मालिकों की उम्मीदों पर खरा उतरेगी!!

1 comment: